
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : राजस्व आसूचना निदेशालय की मुजफ्फरपुर इकाई ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक महिला त’स्कर को गिर’फ्तार किया है. अंतर्रा’ष्ट्रीय बाजार में बरा’मद हेरो’इन की कीमत साढ़े चार करोड़ रूपए बताई जा रहीं है.
डीआरआई अधिकारियों ने इस सम्बन्ध में बताया की राजस्व आसूचना निदेशालय द्वारा उत्तर-पूर्व भारत में अब तक की गईं का’र्रवाइयों के दौरान यह सबसे बड़ी का’र्रवाई है जिसमें 1.5 किलोग्राम हेरो’इन की बरा’मदगी की गईं है.

डीआरआई टीम के द्वारा पकड़ी गयी महिला तस्कर से मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित कार्यालय में गहन पूछताछ की जा रही है. हेरोइन की खेप गुवाहाटी के दीमापुर से लेकर पटना जा रहीं थी. हेरोइन की खेप महिला दीमापुर से मुजफ्फरपुर के रास्ते होते हुए पटना लें कर जा रहीं थी. बताया जाता है की ट्रेन द्वारा महिला तस्कर दीमापुर से मुजफ्फरपुर पहुंची थी जहाँ से बस द्वारा हेरोइन की खेप को पटना पहुँचाने की योजना थी.

डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जंक्शन से एक महिला को दबो’चा गया. तलाशी के दौरान इनके बैग 6 पैकेट में रखे से साढ़े चार करोड़ रूपए मूल्य के डेढ़ किलोग्राम हेरोइन जब्त किये गये.

महिला त’स्कर को मिली थी मोटी रकम : सूत्रों की माने तों त’स्करों के माध्यम से हे’रोइन की खेप भेजने वाले मा’फिया ने मोटी रकम पर सौ’दा किया था. बताया जाता है की पटना तक खे’प पहुँचाने हेतु कमीशन स्वरुप 25 फीसदी राशि अग्रिम के तौर पर दी गयी थी. पटना पहुंचाने पर वहां का सरग’ना बाकी के रुपयों का भुग’तान करता. गिर’फ्तार महिला त’स्कर के मोबाइल को भी ज’ब्त किया गया है. डीआरआई के अधिकारी मोबाइल के सी’डीआर को खं’गाल रहे हैं.

बताया जाता है कि पटना में जहाँ खे’प पहुंचाई जानी थी वहां के त’स्कर का नाम गिर’फ्तार महिला को नहीं मालुम है. महिला को पटना पहुंचकर एक मोबाइल नंबर पर कॉल करना था. इसके बाद माल की डि’लिवरी लेने कोई व्यक्ति आता. उसे गुप्त को’ड बताकर माल की स’प्लाई होती और बाकी के रुपयों का भु’गतान किया जाता. फिलहाल महिला से पू’छताछ की जा रही है, इसके बाद न्या’यिक हिरा’सत में जेल भेजा जाएगा.

गौरतलब हो की 2 महीने पूर्व भी राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुजफ्फरपुर इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर का’र्रवाई करते हुए एक ट्रक में बने गुप्त तहखा’ने से 37.5 लाख रूपए मूल्य का 250 किलोग्राम से अधिक गां’जा बरा’मद करते हुए चालक, खलासी समेत तीन को गिर’फ्तार भी किया था.


