#MUZAFFARPUR डीएम द्वारा पीएमजी ग्रुप की बैठक में विका’सात्मक योज’नाओं की समी’क्षा

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR ) : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में पी०एम०जी ग्रुप की बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक योज’नाओं की समी’क्षा की गई और इस संबंध में आवश्यक निर्दे’श जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।

एनएच 102 (छपरा -रेवा घाट- मुजफ्फरपुर) के समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि भगवानपुरआर०ओ०डब्ल्यू के बाएं सर्विस लेन का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक दोनों ही लेन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को निर्दे’शित किया गया कि वे वहां पर विधि व्यवस्था की सम’स्या का समा’धान कराएंगे ताकि निर्धारित तिथि तक दोनों सर्विस लेन चालू हो जाए। उक्त दोनों सर्विस लेन को लेकर कार्य को गति प्रदान करने का स’ख्त निर्दे’श जिलाधिकारी के द्वारा एनएचएआई को दिया गया।

एनएच- 77 (हाजीपुर मुजफ्फरपुर खंड) की प्रगति की समी’क्षा के क्रम में भू अर्जन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा बताया गया कि एनएच-77 परियोजना की कुल लंबाई 17 किलोमीटर है तथा वर्तमान में 6 किलोमीटर की दूरी तक पथ का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 11 किलोमीटर में कतिपय भूधा’रियों के आप’त्तियों का निरा’करण कराते हुए मुआवजा भुगतान एवं निर्माण कार्य प्रारंभ है। उनके द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना के संरेखण में मधौल- दरियापुर, कफेन-सकरी सरैया-फतेहपुर कस्तूरी और रजला ग्राम आते हैं।

जिलाधिकारी द्वारा भू अर्जन पदाधिकारी एवं एनएचएआई के परियो’जना निदेशक को निर्दे’श दिया गया कि निर्माण कार्य में उत्पन्न बाधाओं का शीघ्र निरा’करण करते हुए कार्य को गति दें ताकि स-समय बाईपास का निर्माण पूर्ण किया जा सके। मुजफ्फरपुर शहर के गं’दे जल को उपचा’रित कर छो’ड़ने हेतु तीन स्थानों पर सी’वरेज ट्री’टमेंट प्लांट लगाया जाएगा। मणिका मन में, फरदो ना’ला-खबड़ा के पास एवं मुसहरी प्रखंड अंतर्गत बेला में तिरहुत के किनारे स्थल का चयन किया गया है।

कार्यपालक अभियंता बुडको द्वारा बताया गया कि मणिका मन में जो सीवरेज ट्री’टमेंट प्लांट लगाया जाना है इस संबंध में स्थानीय लोगों के साथ मीटिंग की गई है। शेष अन्य दो जगहों को लेकर उत्पन्न बा’धाओं के नि’राकरण के दिशा में अग्रेतर का’रवाई किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उक्त तीनों स्थानों पर सीवेज ट्री’टमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर त्वरित का’र्रवाई करने का निर्दे’श संबंधित अधिकारियों को दिया।

राष्ट्रीय विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड कांटी से संबंधित योज’नाओं की समी’क्षा के क्रम में एस पाइप लाइन कॉरिडोर योज’ना, एस बाइक परियोजना एवं निर्माणाधी’न कॉफरडेम को लेकर अनुमंडल अधिकारी और अंचल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उचित का’र्रवाई करने का निर्दे’श दिया गया। वही मेकअप वाटर पाइप लाइन परियो’जना को लेकर एनटीपीसी अधिकारी द्वारा बताया गया कि यो’जना के तहत अधिगृहित जमीन के भूधारी मुआ’वजा भुगतान लेने को तैयार नहीं हो रहे हैं। एक लेन में पूरा लाइन बि’छाया जा चुका है। परंतु दूसरे लेन में सम’स्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि यो’जनाओं के निर्माण के क्रम में कार्यों में गति देना सुनिश्चित करें।

वही बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड से संबंधित योज’नाओं की समीक्षा के क्रम में आथर घाट पुल से संबंधित एप्रोच पथ निर्माण में उत्पन्न बा’धा को देखते हुए निर्देश दिया गया कि जिन रैयतों का अभी तक एलपीसी नि’र्गत नहीं हुआ है उनका प्राथमिकता के आधार पर एलपीसी निर्ग’त कराने की कार्रवाई की जाय।
जिला भू अ’र्जन पदाधिकारी को निर्दे’श दिया गया कि शेष भूधा’री का एसआईएस शीघ्र कराया जाए। इसके अतिरिक्त मुसहरी प्रखंड में जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज के पास बूढ़ी गंडक नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उक्त पथ के अप्रो’च पथ हेतु सतत ली’ज के तहत जमीन लिया जाना है। परंतु भूधा’री सतत ली’ज के लिए तैयार नहीं थे।इस संबंध में बताया गया कि आवश्यक का’र्रवाई शुरू की गई है तथा अधिया’चना जिला भू अर्ज’न कार्यालय को भेज दी गई है। कार्यपालक अभियंता को निर्दे’श दिया गया कि एसडीओ पूर्वी को साथ लेकर स्थल पर जाए तथा संबंधित रै’यतों के साथ बैठक कर सम’स्याओं का समा’धान कराते हुए कार्य प्रारंभ कराएं।

पथ निर्माण विभाग से संबंधित मोतीपुर- बरूराज पथ, राजेपुर- कचोलिया पथ, मीनापुर -टेगराहा पथ, निर्माणाधीन बसघट्ठा पुल, सिकंदरपुर मन होते हुए लक्ष्मी चौक पर मरीन ड्राइव की भी समी’क्षा की गई एवं आवश्यक निर्दे’श जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक में इसके अतिरिक्त ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना, नई रेल परियो’जनाएं यथा- मुजफ्फरपुर- सुगौली दोहरीकरण रेल परियो’जना, छपरा- मुजफ्फरपुर रेल परियोजना, हाजीपुर- सुगौली रेल परियो’जना की भी समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्दे’श दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.