
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कल शनिवार को मुजफ्फरपुर में होने वाले चार जिलों की भाजपा के एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशि’क्षण वर्ग की तैयारी को लेकर व्यवस्था से जुड़े विभागों एवं जिला पदाधिकारीयों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर में शनिवार को होने वाले भाजपा के एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशि’क्षण वर्ग में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी सहित प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता संगठन को मज’बूत व ग’तिशील बनाने हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में चार जिले क्रमशःमुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढी एवं वैशाली के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अपे’क्षित सभी जिलों के सांसद विधायक भी शामिल होंगे. ऐसे में मेजबान होने के नाते मुजफ्फरपुर के हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दा’यित्व है कि अपने क्षेत्र को साफ-स्वच्छ बना कर आगं’तुकों का स्वागत करें। रंजन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर न केवल उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी है बल्कि बाबा गरीबनाथ के कारण एक प्रसिद्ध धा’र्मिक स्थल भी है। इस स्थान का विशेष महत्व है। इसीलिए हमारा प्रया’स है कि जब हमारे शीर्ष नेता और अन्य जिले के नेता कार्यकर्ता यहां आये तो अच्छी या’दों के साथ यहां से विदा हों।

उन्होंने ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला भाजपा का आन-बान-शान बढ़ाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिब’द्ध हैं। व्यव’स्था से जुड़े विभागों एवं विभाग प्रमुख की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि क्षेत्र प्रशिक्षण वर्ग हेतु बारह विभागों का दायित्व विभिन्न कार्यकर्ताओं को दिया गया है जिनमें कार्यक्रम स्थल रविरंजन शुक्ला, स्वच्छता हरिकिशोर बैठा, साज-सज्जा संतोष साहेब, सुरेश चौधरी, भोजन एवं जलपान विजय पांडेय, आशीष पिन्टु, पंजीयन युवा मोर्चा एवं पि’छड़ा मोर्चा से सिद्धार्थ सूरी, आशीष अग्रवाल, ध्वनी वि’स्तार एवं प्रकाश नंदकिशोर प्रसाद, अतिथि स्वागत भारत रत्न, अभिमन्यु तिवारी, प्रतिनिधि स्वागत महिला मोर्चा के रिता पराशर,

स्वाती कपूर, मोनालिसा एवं बौबी, प्रेस मीडिया सिद्धार्थ कुमार, अभिषेक सौरव, सुरक्षा युवा मोर्चा के अमित राठौर, राजा सिंह, स्वास्थ्य डाo दुर्गा शंकर, वाहन पार्किंग युवा मोर्चा के अमरेश कुमार विपुल, राजा राठौर, सभागार की व्यवस्था का दायित्व ओम प्रकाश कुमार को दिया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साहू, मनोज कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, डॉ रमेश केजरीवाल, राजीव कुमार, डॉ रागिनी रानी, धनंजय झा, गौतम कुमार, योगेश टिंकू, राजा सिंह, साकेत शुभम, गोविन्द कुमार, विकास गुप्ता, कनक कुमारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।













