
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : फेसबुक फे’क आईडी बनाकर लोगों से ठ’गी करने का धं’धा जोरों पर चल रहा है. ऐसे कई मामले प्रकाश में आये हैं जिनमें कई प्रति’ष्ठित और ध’नाढ्य व्यक्तियों के फेसबुक अकाउंट्स को नि’शाना बनाया गया. अब एक और मामला सामने आया है जिसमें शहर के प्रथम नागरिक को नि’शाना बनाया है. महापौर की फेसबुक आईडी को क्लो’न करके उनके परि’चितों से पैसे मांगे गए हैं. हालांकि इस बार साइबर ठ’ग कामयाब नहीं हो पाए. महापौर सुरेश कुमार के परि’चितों ने इसकी जानकारी उन्हें पहले ही दे दी जिस कारण वो धो’खाधड़ी से बच गए. इस सम्बन्ध में महापौर सुरेश कुमार ने जिले के एसएसपी को शि’कायत कर का’र्रवाई की मां’ग की है.

घट’ना के सम्बन्ध में महापौर सुरेश कुमार ने बताया की अज्ञा’त व्यक्ति द्वारा उनकी त’स्वीर लगाकर फ’र्जी तरीके से फेसबुक आईडी तैयार कर, मैंसेजर के जरिये उसके परिचितों को मैसेज भे’जकर तबि’यत ख़’राब होने की बात कह किसी से 10 तो किसी से 15 हजार रुपयों की मां’ग की जा रही है. महापौर ने बताया की इस बात की जानकारी बीते गुरुवार को संध्या वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्यु कुमार द्वारा दी गई. इसके बाद कई शुभचिं’तकों और परिचितों द्वारा कॉल कर तबि’यत के सम्बन्ध में जानकारी ली जाने लगी. महापौर ने बताया की सभी परि’चितों को फेसबुक आईडी है’क होने की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के वि’त्तीय लेन-देन हेतु स’तर्क कर दिया.

इस मामले में महापौर सुरेश कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत से मिल कर मामले से अव’गत कराते हुए वि’धिस’म्मत का’र्रवाई की मां’ग की है. एसएसपी महोदय द्वारा ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को मामले में का’र्रवाई हेतु दिशा-निर्दे’श दिए गए हैं. बता दें कि साइबर अप’राधी पिछले काफी समय से कई लोगों की इसी तरह धो’खाधडी कर फेसबुक आईडी बना कर उनके परिचितों और रि’श्तेदारों से पैसों की मां’ग कर रहे है।साइबर सेल के अधिकारी का कहना है कि फेसबुक आईडी चलाने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्ते’माल किया जाता है, उसके बारे में फेसबुक के मुख्यालय से जानकारी मां’गी जाती है। जो कैलीफोर्निया से आती है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है, हालाँकि साइबर ए’क्सपर्ट द्वारा आईडी को त’त्काल बं’द करा दिया जाता है।















