मोतिहारी : टीकाकरण बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर अनुमंडलाधिकारी ने की बैठक

मौलाना, मौलवी व जनप्रतिनिधियों से लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैलाने के लिए की अपील

मोतिहारी,01 जून। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुमंडलीय पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता मे अनुमंडलीय ऑफिस ढाका में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमे ढाका प्रखंड के मौलवी, मौलाना, व जनप्रतिनिधियों, सहित कई लोग शामिल हुए । मौके पर अनुमंडलाधिकारी ने कहा चलंत टीकाकरण दल द्वारा कोरोना की जाँच, टीकाकरण के साथ प्रचार प्रसार करने में सहयोग मिल रहा है। परन्तु टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों विशेष कर महादलित टोले के लोगों को जागरूक करना एवं सूझबूझ के साथ टीकाकरण करवाना जरूरी है। क्योंकि महादलित टोला में ग्रामीणों के द्वारा टीका लेने पर भ्रम की स्थितियों के उत्पन्न होने के कारण कुछेक क्षेत्रों में टीकाकरण में बाधाएं हो रहीं हैं। समाज को सुरक्षित रखने का दायित्व सभी पर है इसलिए आज सोमवार को विशेष बैठक बुलाई गई है। ताकि टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर मौलवी, मौलाना व जनप्रतिनिधि ये संदेश दे कि टीका लगवाने से किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं है। हमलोगों ने टीका लगवाया है औऱ हमलोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। आपलोग भी टीकाकरण कराये औऱ अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित करें । साथ ही जनप्रतिनिधियों, मौलाना, मौलवियों ,समाजसेवियों को क्षेत्रों में जाकर उन्हें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

कोविड- 19 टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए चिकित्सकों से अनुमंडलाधिकारी ने मिल कर कोविड की जाँच एवं टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी सेविका को यह निर्देश दिया गया है कि वह 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों जिनको कोविड19 का टीका नहीं पड़ा है उनकी सूची बनाकर केंद्र पर रखें ताकि वैसे लोगों को समझा कर टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके । उन्होंने कहा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का समय से टीकाकरण होना बहुत जरूरी है। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण के बारे में बताया कि उपलब्धता के आधार पर टीका दिया जा रहा है । वे लोग धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें । टीका मिलते सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। तब तक कोविड19 से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग व 3 लेयर मास्क, सैनिटाइजर एक सुरक्षात्मक हथियार है, कृपया कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें । बेवजह घरों से बाहर न निकलें । लॉक डाउन के नियमों का पालन कर घर परिवार को सुरक्षित करें । बाहर से आनेवाले सभी प्रवासियों का कोविड जाँच हो ताकि बीमारी न फैल पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड मरीज जो होम आइसोलेट हैं उनकी नियमित जाँच होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की चिकित्सीय जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध हो सके ।

अनुमंडलाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ही आवश्यक है । टीका एवं कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करके ही इस कोरोना महामारी से बचा जा सकता है । मौके पर प्रखंड प्रबंधक केयर इंडिया राजन कुमार के द्वारा बताया गया कि पूरे प्रखंड में टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को उत्साहित करने में जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवियों का सहयोग लिया जा सकता है।अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों को इस कार्य हेतु उत्साहित करने का निर्णय भी लिया गया। मौके पर अनुमंडलाधिकारी ज्ञान प्रकाश,अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीझक डॉ कर्नल नन्द किशोर साह, प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक -संजय कुमार, बीसीएम- गजनफर् आलम, प्रखंड प्रबंधक केयर- राजन कुमार, यूनिसेफ बीएमसी -भागेश्वर चौधरी, डब्ल्यूएच्ओ के नरोत्तम कुमार सहित ढाका प्रखंड के मोलवी, मौलाना एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading