नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार

मुंबईः बीते कुछ दिनों से टीवी इंडस्ट्री में उथल-पुथल मची दिख रही है. ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा (Karan Mehra) पर उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल (Nisha Rawal) ने मारपीट के आरोप लगाए हैं और पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अब एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 (Naagin 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं. पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक्टर (Pearl V Puri arrest) बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं.

पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. महिला और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर को पुलिस ने 4 जून की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं. हालांकि, इसके अलावा अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था. उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे. उन्होंने 2013 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 2013 में टीवी सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था. हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भा ना माने बदतमीज दिल’ से मिला.

इसके बाद ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, एकता कपूर के ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई सीरियल्स में देखा गया. एक्टर को सबसे ज्यादा पहचान मिली एकता कपूर के नागिन 3 से. इस शो में वह सुरभि ज्योति के साथ रोमांस करते नजर आए थे. इसके अलावा पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading