
SHEOHAR : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय के परिसर में किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह अपर जिला सत्र न्यायाधीश व प्रभारी जिला सत्र न्यायधीश राजेश कुमार के निर्देश पर जिला विधिक प्राधिकार के सचिव न्यायधीश राम सुजान पांडे ने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय के परिसर में किया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों का निपटारा आपसे सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा
लोक अदालत में बिजली, सभी बैंक, कंपाउंडेबल मामले सहित सभी प्रकार के सुलहनीये वादों का निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायधीश रामसुजान पांडे ने लोगों से अपील किया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा अपने मामलों का निष्पादन कराये।