पशुपति पारस की जगह चिराग को संसदीय दल का नेता बनाने पर होगा विचार? जानें क्या बोले स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है. एबीपी न्यूज से Exclusive बातचीत के दौरान उन्होंने लोजपा संसदयी दल के नेता को लेकर भी अपनी राय रखी. इसके अलावा एबीपी न्यूज से Exclusive बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी.

सवाल- 2 साल में संसद की बैठकों में कई रिकॉर्ड बने लेकिन आने वाले 3 साल आपके लिए ज्यादा चुनौती भरे होने वाले हैं ?
जवाब- अध्यक्ष के तौर पर 2 साल का कार्यकाल निश्चित रूप से नए रिकॉर्ड हम ने बनाए हैं लेकिन आने वाले समय के लिए हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं हमने सबसे ज्यादा बिल पास करने का रिकॉर्ड बनाया है हमने सुनी काल में सबसे ज्यादा सांसदों को बोलने का अवसर देने का रिकॉर्ड बनाया है हमने सबसे ज्यादा महिला सांसदों कुछ चर्चा में हिस्सेदारी का रिकॉर्ड बनाया है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है. एबीपी न्यूज से Exclusive बातचीत के दौरान उन्होंने लोजपा संसदयी दल के नेता को लेकर भी अपनी राय रखी. इसके अलावा एबीपी न्यूज से Exclusive बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी.

सवाल- 2 साल में संसद की बैठकों में कई रिकॉर्ड बने लेकिन आने वाले 3 साल आपके लिए ज्यादा चुनौती भरे होने वाले हैं ?
जवाब- अध्यक्ष के तौर पर 2 साल का कार्यकाल निश्चित रूप से नए रिकॉर्ड हम ने बनाए हैं लेकिन आने वाले समय के लिए हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं हमने सबसे ज्यादा बिल पास करने का रिकॉर्ड बनाया है हमने सुनी काल में सबसे ज्यादा सांसदों को बोलने का अवसर देने का रिकॉर्ड बनाया है हमने सबसे ज्यादा महिला सांसदों कुछ चर्चा में हिस्सेदारी का रिकॉर्ड बनाया है.

सवाल- युवा सांसद आपसे बहुत खुश हूं क्योंकि उनकी भागीदारी चर्चा में और बहस में हिस्सेदारी बढ़ी है , आमतौर पर बड़ी चर्चाओं में बहसों में पार्टियां भी अनुभवी सांसदों को आगे करती हैं मुश्किल था यह कर पाना?
जवाब- लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर हमारी कोशिश होती है कि युवाओं को महिलाओं को ज्यादा भागीदारी मिले. हमने सबसे ज्यादा युवा सांसदों को बोलने का मौका दिया है. अनुभव का अपना महत्व है लेकिन युवा सांसदों को चर्चा में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए. मैं हमेशा लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर इस को प्रोत्साहन देता रहा हूं.

सवाल- नए संसद भवन के निर्माण को लेकर विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं कि कोरोना वायरस जब देश को अस्पताल निर्माण करवाने चाहिए तो संसद भवन का निर्माण क्यों कराया जा रहा है?
जवाब- नई संसद भवन का निर्माण समय पर होगा उसमें नई तकनीक का नए सुरक्षा बंदोबस्त का इंतजाम होगा. हमारी कोशिश है कि यह अब तक पुरानी संसद भवन में जो खामियां रहे उनको दूर करके बनाया जाए. पुराने भवन में जगह की भी कमी थी और मेंटेनेंस भी बहुत ज्यादा था. इसलिए नए संसद भवन की जरूरत महसूस हुई. सदन में सांसदों ने इसका प्रस्ताव पास किया और उसके बाद यह प्रस्ताव हमने सरकार के पास भेजा जिसके बाद इस पर सहमति बन गई. सदन के बाहर कौन क्या कह रहा है इससे ज्यादा मेरा संबंध नहीं है.

सवाल- संसद भवन की कैंटीन जिस की सब्सिडी खत्म की गई उसमें सांसद कम सुरक्षाकर्मी और संसद भवन के कर्मचारी ज्यादा भोजन करने आते थे ऐसे में उन्हें ही सबसे ज्यादा इसका लाभ मिलता था कई कर्मचारी कह रहे हैं कि मीडिया के दबाव में यह फैसला लिया गया?
जवाब- संसद में खानपान की व्यवस्था एक कमेटी देखती है उसकी सिफारिश के बाद हमने उसको खत्म किया था. लोगों को मीडिया को खास तौर पर इस पर बहुत आपत्ति थी कि सांसद सब्सिडी वाला फूड खा रहे हैं. हालांकि, इस सब्सिडी का लाभ संसद में काम करने वाले कर्मचारियों को भी मिलता था लेकिन भविष्य में कोई भी ऐसा विचार नहीं है कि इस सब्सिडी को दोबारा शुरू किया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.