बिहार में अंचलाधिकारियों का तबादला, कई राजस्व पदाधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने कई अंचलाधिकारियों का तबादला कर दिया है. सीओ के साथ-साथ कई राजस्व पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी और बंदोबस्त पदाधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तबादले का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है. सभी संबंधित डीएम, एडीएम, बंदोबस्त पदाधिकारी और चकबंदी के डिप्टी डायरेक्टर उनके जिले में पोस्टेड पदाधिकारियों को इस महीने के अंत तक विरमित कर रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएँगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.