LJP की टूट पर बोले कन्हैया- BJP कुछ भी कर ले; नेता वही होगा जिसे जनता का अप्रूवल मिलेगा, समय की मांग है यूनाइटेड फ्रंट

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की टूट के बाद युवा नेता चिराग पासवान अलग-थलग पड़ गए हैं। बिहार में इस सियासी टूट पर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने तरह से रिएक्ट किया है। वहीं, सीपीआई (भाकपा) के युवा नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि चिराग को सियासी चाल चलकर अकेला कर दिया गया है।

भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक उद्भव को देखें तो वन पार्टी वन नेशन की बात कहती रही है, लेकिन BJP कुछ भी कर ले, नेता वही होगा जिसके साथ जनता होगी। फाइनल अप्रूवल पब्लिक देती है। दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कन्हैया ने ये बातें कहीं।

हालांकि, कन्हैया कुमार कोरोना काल में कहीं भी नजर नहीं आए। अचानक, LJP की टूट के बाद जरूर सियासी बयानबाजी में कूद पड़े हैं।

BJP दोनों तरफ से खेल रही

चिराग के मामले में उन्होंने आगे कहा कि BJP दोनों तरफ से खेल रही है। विधानसभा में JDU की सीटें घटवा दी गईं। गृह मंत्रालय को लेकर काफी जिद हुई थी। अब ताजा मामले में भी BJP का इंवॉल्मेंट है। उन्होंने कहा कि अपने इंट्रेस्ट के आधार पर पार्टियों में टूट हो रही है।

यूनाइटेड फ्रंट को लेकर चलना होगा

कन्हैया कुमार ने इस पर जोर दिया है कि वर्तमान समय की मांग है कि यूनाइटेड फ्रंट को लेकर चलना होगा।उन्होंने कहा कि आप देखें तो पाएंगे कि BJP भी वैसे ही आज इतनी आगे बढ़ी है। BJP ने तो महबूबा, अकाली दल और नीतीश कुमार तीनों के साथ अलायंस किया।

कोरोना काल में गायब दिखे कन्हैया

हालांकि, बिहार की सियासत पर बोलने वाले कन्हैया कुमार को जनता भी बखूबी समझ रही है। कोरोना काल में भाकपा नेता कन्हैया कुमार बिहार में कहीं नजर नहीं आए। बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले वाम दल के नेता अपने क्षेत्र में भी नहीं दिखे। कोरोना संक्रमण के दौर में न तो किसी तरह की बयानबाजी की और न ही लोगों की हालात को देखने पहुंचे। काफी दिनों से जमीनी हकीकत से दूर रहने वाले कन्हैया कुमार एलजेपी की टूट पर सियासत करते नजर आ रहे हैं। वे चिराग पासवान के बहाने बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading