नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार वापस आने पर बीजेपी नेता संजय जयसवाल ने तगड़ा कटाक्ष किया है. उन्होंने व्यंग करते हुए तेजस्वी यादव को बिहार का पर्यटक बताया. प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि ऐसे बाहरी लोगों का राज्य में हमेशा स्वागत रहा है.
उन्होंने तेजस्वी यादव को सीख भी दी कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष को टूरिस्ट की तरह रहना ठीक नहीं है. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने व्यंग में यह भी कहा कि कोरोना काल में जनता के बीच नहीं पहुंचकर तेजस्वी यादव ने लॉकडाउन नियमों का बखूबी पालन किया.

इससे पहले जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को घेरा था. उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि कोरोना काल में तेजस्वी यादव ने 228, लालू फैमिली ने 1319 ट्वीट और रिट्वीट की. तेजस्वी यादव ने कोविड-19 संकट से लड़ने के लिए ट्वीट और रीट्वीट जैसे दवाई ईजाद किया.