#MUZAFFARPUR : जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डाo मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा वृक्षारो’पण कार्यक्रम 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डाo श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूण्यतिथि पर जिला भाजपा ने जिले के सभी मंडलों में अभियान चलाकर बूथ स्तर पर वृक्षारोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाo राजेश वर्मा ने स्थानीय संतोषी माता मंदिर, बंगलामुखी मंदिर, मोतीझील फ्लाई ओभर मीठनपुरा आदि जगहों पर वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कोरोना के दुसरे लहर में औक्सीजन की हुई किल्लत पर चर्चा करते हुए वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि वातावरण में दिन प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और वृक्ष कम होते जा रहें हैं जिससे औक्सीजन का कम होना स्वाभाविक है जो हम सभी के लिए आने वाले समय में खतरे की बात है, वैसी स्थिति में वृक्ष लगाकर हम बहुत हद तक औक्सीजन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रकृति के सौंदर्य भरे दृश्यों को देखने से हर किसी के मन में एक अलग प्रकार की प्रसन्नता आती है, प्रकृति की सुंदरता और हमारी प्रसन्नता का राज वृक्ष ही हैं क्योंकि वृक्षों के बिना प्राकृतिक दृश्यों का कोई महत्व नहीं है इसलिए वृक्षों की रक्षा करना और वृक्षारोपण करना प्रत्येक मनुष्य का धर्म होना चाहिए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष डाo राजेश वर्मा ने कहा कि यदि धरती पर मानव का अस्तित्व बरकरार है, तो वृक्ष उसका एकमात्र कारण है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन को समाप्त होन से बचाना हैं, तो अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। इसी से मानव, देश और समाज की प्रगति संभव होगी और स्वस्थ वातावरण की प्राप्ति होगी। भाजपा के वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि प्रदेश निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में कुल 1756 स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें जिले के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ के कार्यकर्ता सहित सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से विवेक कुमार, भोला चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण, नन्हे सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार, अमरेश विपुल, आदित्य कुमार, पंकज प्रकाश, अर्जुन देव, माधुरी गुप्ता आदि शामिल हुए।

 

                       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.