GAYA : पुलिस को मिली कामयाबी, गुजरात से धराये नक्सली की निशानदेही पर हथियार बरामद, दो नक्सली भी गिरफ्तार

GAYA : गया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गया पुलिस ने एक ओर जहां गुजरात से गिरफ्तार राजेश रविदास की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है वहीं दूसरी ओर दो नक्सली को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी मिली।

गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि 22 नवम्बर को गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात नक्सली राजेश रविदास उर्फ उत्तम जी उर्फ गोपाल प्रसाद ग्राम बहोरमा थाना नीमचक बथानी के रहनेवाले राजेश रविदास को वापी गुजरात के कपड़ा मील से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कुख्यात नक्सली को गुजरात से गया लगाया गया।

एसएसपी ने बताया कि 29 नवम्बर को नक्सली को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में फतेहपुर थाना लाया गया। नक्सली राजेश रविदास के निशानदेही पर गुरूपा ओपी अंतर्गत बसकटवा बरकौल पहाड़ी से एक बड़गद पेड़ के नीचे जमीन से एके 56 मैगजीन रहित 1 पीस, 3006 बोर का रायफल 1 पीस, कारतुस 68 पीस, मैगजीन चार्जर 13 पीस पुलिस ने बरामद किया। राजीव मिश्रा ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है, जिसमें अतरी, खिजरसराय, बेलागंज, फतेहपुर सहित अन्य जगहों पर मामला दर्ज है।

वहीं गया पुलिस को दूसरी सफलता तब मिली जब उसने दो नक्सली रघुवीर यादव उर्फ राजीव रंजन उर्फ डॉक्टर, रविद्र यादव उर्फ डॉक्टर को बकबंधवा पुल के पास हो रही नवनिर्माण के दौरान रेकी करने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, नक्सली साहित्य, नक्सली रसीद, हिसाब/किताब का बही, नक्सली पर्चा की बरामदगी हुई है।

इन नक्सलियों पर भी विभिन्न धाराओं में सकुराबाद (जहानाबाद), परसबिगहा (औरंगाबाद), मुफस्सिल (औरंगाबाद) में केस दर्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading