CHAPRA : भतीजे के अपहरण में पुलिस ने चाचा को किया गिरफ्तार

CHAPRA : 6 साल के मासूम को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे हाजीपुर से बरामद किया है।

अपहृत बच्चे का नाम रंजीत कुमार है। रंजीत दरियापुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव के रहनेवाले दीपक कुमार साह का पुत्र है। सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि 28 तारीख को बच्चे का अपहरण उसके करीबी रिश्तेदारों ने कर लिया था, जिसमें उसके चाचा और बहनोई शामिल हैं।

काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने 29 नवंबर को पुलिस को इस बाबत सूचना दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया जिसके बाद उस बच्चे को हाजीपुर थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी सुधीर महतो के घर से बरामद कर लिया गया।

इस दौरान पुलिस ने सुधीर महतो समेत बच्चे के चाचा नगवा गांव निवासी कुंदन कुमार तथा बहनोई राजेश राय को गिरफ्तार किया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर किस मकसद से रंजीत का अपहरण किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading