#MUZAFFARPUR : व्यक्तिपूजा की कांग्रेस की परिपाटी का ही परि’णाम था आपा’तकाल : सुशील मोदी 

MUZAFFARPUR :  स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वार्थ के आगे लोकतंत्र को धराशायी करने का एकमात्र उदाहरण है आपातकाल ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजयसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने वर्चुअल माध्यम के जरिए स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्टी में कही. सुशील मोदी ने कहा कि-25 जून 1975 को इस देश में वो सब घटित हुआ जिसकी कल्पना करना भी विभित्स्कारी है। स्वार्थ के आगे लोकतंत्र को धराशायी करने का आपातकाल एकमात्र उदाहरण है। और यह सब अचानक ही नहीं हुआ। व्यक्तिपूजा की कांग्रेस की परिपाटी का ही परिणाम था जिसने आपातकाल को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि 1975 में आज ही के दिन देश को आपातकाल के अंधकार में धकेल इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने नागरिकों की मौलिक अधिकार का हनन कर लोकतंत्र की मर्यादाएं रौंदी थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए, इसे सिर्फ “दुःस्वप्न या फिर बुरा सपना” भर कहकर इसकी आलोचना करना ही पर्याप्त नहीं है. हमें एक संकल्प लेना होगा कि हम भारत को फिर से ऐसा कोई काला दिन नहीं देखने देंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आज भी जब कोई 43 साल पहले भारत में लगे आपातकाल को याद करता है तो उसकी रूह कांप उठती है कि कैसे कुछ ही मिनटों में तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने लगभग भारतीय संविधान का अपहरण ही कर लिया था. नागरिकों के मौलिक अधिकारों सहित सभी संवैधानिक अधिकारों को जबरन हटा दिया गया था. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी के पास आपातकाल घोषित करने के कई कारण हों. लेकिन ये न तो जरुरी था और न ही इसके लिए कोई वैध कारण थे. सिर्फ इस बात की आशंका पर कि विपक्ष देश में अशांति पैदा कर सकती है, आपातकाल लागू करना तत्कालीन सरकार की विफलता,सत्तालोलुपता और लोकतंत्र के लिए किसी काले इतिहास से कम नही जिसे कभी भूला नही जा सकता। कार्यक्रम में जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ भाजपाइ विष्णुकांत झा, पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ,प्रमोद शाही, अनिल सिन्हा ने आपातकाल पर अपने अनुभव को साझा किया. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने उनका अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ दे कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री धर्मेंद्र साहु ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष निर्मला साहू, जिला मंत्री राजकुमार साह, कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार, राजीव कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, रविरंजन शुक्ला, धनंजय झा, अभिमन्यु तिवारी, अनिल सिंह, अभिषेक सौरभ, विशेश्वर प्रसाद शंभु, नंदकिशोर पासवान, आशीष अग्रवाल, मो अलीमुद्दीन, गौतम कुमार, मनोज नेता, हरिकिशोर बैठा, दिलीप कुमार की उपस्थिति रही.
                       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.