मौसम विभाग ने बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के बीच भारी से अति भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसका अधिक प्रभाव उत्तरी बिहार यानी हिमालय की तलहटी से सटे राज्य के जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज) में होगा। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश वर्षा की संभावना है। इसके साथ राज्य के अनेक स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया गया है।
बिहार के लगभग हर जिले में बादल छाए हुए हैं, पश्चिमी भागों में तो घने बादल हैं। सतह से 3 किमी ऊपर तक पश्चिमी हवा का प्रभाव है। मानसून की रेखा अपने तय स्थान से उत्तर की ओर बढ़ रही है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों और मध्य भागों से शुष्क पछुआ हवा और आर्द्र पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है। उत्तरी बिहार में नमी युक्त हवाओं के जोर पकड़ने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम को आधार बताते हुए यह अलर्ट जारी हुआ है।
उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम
उत्तर पश्चिम बिहार के सीवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण और गोपालगंज में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया है।
उत्तर मध्य बिहार में मौसम
उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया है।
उत्तर पूर्व बिहार में मौसम
उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज व आकाशीय बिजली काे लेकर अलर्ट किया है।
दक्षिण पश्चिम बिहार में मौसम
दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है।
दक्षिण मध्य बिहार में मौसम
दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने एक या दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट किया है।
दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम
दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए अलर्ट किया है।