नेता प्रतिपक्ष ने तीन माह के अंदर बिहार में सरकार बनाने का दावा किया था। यह नीतीश कुमार को अल्टीमेटम ही है। नीतीश कुमार आंख का इलाज कराने दिल्ली गए थे और इधर उनकी पार्टी के पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और शनिवार को RJD में शामिल होने की बात कह दी। मुख्यमंत्री ने इसे बड़ा डैमेज माना और लेसी सिंह सहित जय कुमार सिंह सरीखे सीनियर नेताओं को लगाया गया।
पूर्व की बात छोड़िए 23 विधायक हमारे संपर्क में
मृत्युंजय तिवारी ने भास्कर से बात करते हुए कहा कि अभी JDU के कई पूर्व विधायक के साथ ही वर्तमान विधायक भी RJD में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि JDU के 23 विधायक RJD के संपर्क में हैं। कहा कि पहले ही श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी, वृषिण पटेल और रमई राम सरीखे सीनियर नेता RJD में शामिल हैं। नीतीश कुमार ने इन नेताओं के साथ कैसा व्यवहार किया, यह इन नेताओं ने कई बार बताया भी है। कहा कि गोपाल मंडल जैसे नेताओं का बयान समझिए।

मंजीत की नाराजगी के कारण
दो बार विधायक रह चुके मंजीत सिंह को साल 2020 के विधान सभा चुनाव में JDU का टिकट नहीं मिला और उसके बाद से मंजीत सिंह नाराज चल रहे थे। बैकुंठपुर की सीट भाजपा के कोटे में जाने की वजह से मिथिलेश तिवारी को खड़ा किया गया था। मिथिलेश तिवारी चुनाव हार गए। कोई रास्ता नहीं रहने पर मंजीत ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मंजीत चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने भाजपा के मिथिलेश तिवारी को भी जीतने नहीं दिया। मंजीत, नीतीश कुमार के युवा बिग्रेड के खास नेताओं में माने जाते हैं। इसलिए JDU आनन-फानन में डैमेज कंट्रोल में लग गई।