आखिर पता चल ही गया-इंस्टाग्राम पोस्ट से प्रियंका और विराट कितने पैसे कमाते हैं…

घर बैठे कमाएं लाखों-करोड़ों रुपए!

ऐसा वाला ऐड देखा है? सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज़ ऐसा करना कब का शुरू कर चुके हैं. उन्हें अपने सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के लिए ढेर सारे पैसे मिलते हैं. सेलेब्स को दिए गए ब्रांड से जुड़े कुछ पोस्ट अपने निजी इंस्टाग्राम-फेसबुक या ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करना होता है. इसके बदले उन्हें वाकई लाखों-करोड़ों रुपए घर बैठे मिल जाते हैं. हॉपर नाम की एक वेब साइट है, जो हर साल इंस्टाग्राम रिचलिस्ट बनाती है. इसमें ये बताया जाता है कि इंस्टाग्राम पर कौन सा सेलेब्रिटी, प्रमोशनल पोस्ट करने के बदले कितने पैसे लेता है. 2021 हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में टॉप सेलेब्रिटी हैं फुलबॉल स्टार क्रिस्टियानों रोनाल्डो. रोनाल्डो को इंस्टाग्राम पर 308 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए तकरीबन 11.9 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. ये आज की तारीख में इंस्टाग्राम पोस्ट की मदद से कमाई जाने वाली सबसे बड़ी रकम है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं एक्टर ड्वेन जॉनसन जिन्हें WWE में The Rock के नाम से जाना जाता था. ड्वेन को इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन यानी 25 करोड़ से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं. जॉनसन इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के बदले अप्रॉक्सिमेटली 11.3 करोड़ रुपए लेते हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉकस्टार अरियाना ग्रांड. 248 मिलियन यानी 24.8 करोड़ फॉलोवर्स वाली अरियाना को एक पोस्ट के लिए 11.2 करोड़ रुपए मिलते हैं. हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट का स्क्रीनग्रैब. इसमें रकम डॉलर्स में लिखी हुई है. ये तो विदेशी स्टार्स की बातें हो गईं. मगर इस लिस्ट में दो इंडियन लोगों का भी नाम है, जो इंस्टाग्राम से ढेरों पैसे बना रहे हैं. वो दो लोग हैं इंडियन क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा. विराट कोहली हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट में 19वें नंबर पर हैं. पिछले साल वो इसी लिस्ट में 23वें स्थान पर थे. खैर, विराट को इंस्टाग्राम पर 132 मिलियन यानी 13 करोड़ से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए लेते हैं. इस लिस्ट में दूसरी इंडियन है प्रियंका चोपड़ा. 2020 में प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं. मगर इस बार वो 27वें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. बावजूद इसके उनकी प्रति पोस्ट कमाई में भारी इज़ाफा हुआ है. प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन यानी साढ़े 6 करोड़ से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं. उन्हें इस ऐप पर हर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपए मिलते हैं. अगर इसे थोड़ा और सरल और मानवीय तरीके से समझना चाहें, तो बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस को फिल्म के लिए मिलनी वाली ऐवरेज फीस जितनी रकम प्रियंका एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट से कमा लेती हैं. पिछले साल इस लिस्ट में प्रियंका ऊंची रैंकिंग पर थीं. इस बार रैंकिंग घटने के बावजूद कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि इंडिया में दीपिका जैसी स्टार भी हैं, जिन्हें ‘पद्मावत’ में काम करने के बदले 12 करोड़ रुपए मिले थे. जो कि उनके दोनों मेल को-स्टार्स, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फीस से ज़्यादा थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रामायण’ ट्रिलजी में सीता का रोल करने के लिए करीना कपूर ने भी 12 करोड़ रुपए की फीस मांगी है. मगर वो डील अभी फाइनल नहीं हुई. प्रियंका की कमाई इसलिए ज़्यादा है क्योंकि वो लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं. उन्हें इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर के लोग भी जानते हैं. सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. अगर मार्केट में प्रियंका की डिमांड होगी, तो प्रियंका भी डिमांड करेंगी. आर्ट वाली इस फील्ड में इकॉनमिक्स से ज़्यादा जियॉग्रफी मैटर करती है.

Source : The Lallan Top
                           

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.