मुजफ्फरपुर: बागमती मचा रही बड़ी तबाही, डूब गए गांव, कमर भर पानी में बच्चों के साथ घर छोड़कर भाग रहे लोग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में भी बाढ़ का तांडव जारी है.बिहार में कई जिलों में लगातार बारिश ने नदिलों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. राज्य के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, चंपारण समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. उधर, खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती नदी ने कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बाढ़ का दंश झेल रहे इन मजबूर लोग अब ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर हैं.

मुजफ्फरपुर के जनार में खेती करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना कर पड़ा रहा है. सब्जी की खेती पूरी तरह डूब चुकी है. वहीं, कई घरों में पानी घुस जाने से लोग हाईवे किनारे शरण लेने को मजबूर हैं. इस दौरान सरकार के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है. पानी इतना बढ़ गया है कि लोग गहरे पानी के बीच सामान लेकर ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं. इसी बीच नाव की कोई व्यवस्था सरकार के द्वारा नहीं की गई है ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

दरअसल, सूबे कई जिलों में बाढ़ को लेकर हाहाकार मचा है. बागमती नदी ने तो शिवहर से लेकर मुजफ्फरपुर तक को पानी पीला रखा है. नेपाल और बिहार में हो रही भारी बारिश से बागमती नदी का कहर कई जिलों में टूटा है जहां-जहां से वो गुजरती है वहां-वहां कहर बरपा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.