राष्ट्रीय जनता दल के 25वें स्थापना दिवस समारोह का जश्न एक दिन पहले से ही शुरू हो गया है. राजधानी पटना से लेकर प्रदेश भर में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर तेजस्वी यादव ने प्रदेश से आरजेडी कार्यालय पहुंचकर समारोह का उद्घाटन भी किया है.
इधर इस क्रम में मुजफ्फरपुर राजद इकाई ने भी पार्टी के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है. रविवार को जिला इकाई ने इस बाबत प्रेस रिलीज कर जानकारी दी है.
पार्टी रजत जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुजफ्फरपुर राजद के महासचिव अनिल कुमार महतो ने बताया की रजत जयंती समारोह में कार्यालय झांकी, साज-सज्जा के साथ दिन में गरीबों को भोजन कराया जायेगा. इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विडियो संवाद के जरिये कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.