मुज़फ़्फ़रपुर: जिले में 31 लाख से अधिक आबादी को अब भी है कोरोना वैक्सीन का इंतजार

जिले में अब भी 31 लाख से अधिक आबादी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। कुल 37 लाख 78 हजार 425 लोगों को टीका लगना है, जबकि अब तक सभी उम्र वर्ग के 6 लाख 35 हजार 531 लोगों काे ही पहला डोज पड़ा है। दूसरा डाेज ताे सिर्फ 91190 लोगों काे पड़ा है। ऐसे में 31 लाख 42 हजार 894 लाेगाें काे काेराेना वैक्सीन का पहला डाेज भी नहीं लग पाया है।

यानी, दूसरे डाेज के लिए 36,87,235 ताे पहला-दूसरा दाेनाें डाेज मिलाकर जिले में कुल 68 लाख 30 हजार 129 डाेज वैक्सीन की दरकार है। जबकि, दोनों डोज मिलाकर अब तक सिर्फ 7,26,721 लोगों को ही टीका लग पाया है। ऐसे में काेराेना टीकाकरण की जारी रफ्तार के ufसाब से अगले वर्ष के अंत तक भी जिले के सभी लाेगाें का टीकाकरण नहीं हाे पाएगा।

इस प्रकार 18+ के करीब 22,32,327 ताे 45 और 60+ उम्रवर्ग के 10,15,116 लाेग टीका से वंचित हैं। वैक्सीन की लगातार हाे रही कमी, टीकाकरण की धीमी रफ्तार व इसके प्रति लोगों में उत्साह की कमी इसकी प्रमुख वजह है। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़े के अनुसार जिले में 18+ आयुवर्ग के 25,18,634 युवाओं में अब तक मात्र 2,77,089 को ही पहला डोज पड़ा है।

जबकि, दूसरा डाेज मात्र 9218 युवाओं को दिया गया है। 45+ उम्रवर्ग के 12,10,642 लोगों में अब तक 1,69,875 को पहला डोज और 25651 को दूसरा डोज लगा है। हेल्थ वर्कर्स में 23597 ने फर्स्ट व 16394 ने सेकंड डोज लिया है। फ्रंटलाइन में 26631 ने फर्स्ट व 8761 ने सेकंड डोज लिया है। जबकि, 60+ के बुजुर्गाें में 1,38,339 काे फर्स्ट व 31166 काे सेकंड डोज पड़ा है।

इधर, अब सप्ताह में 4 दिन ही लगेगा कोरोना टीका, अन्य दिन नियमित टीकाकरण होंगे

जिले में अब सप्ताह में चार दिन ही कोरोना टीकाकरण हाेगा। इसका निर्देश कार्यपालक निदेशक स्वास्थ्य मनोज कुमार ने सिविल सर्जन और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को दिया है। सिविल सर्जन विनय शर्मा ने बताया कि सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन कोरोना टीकाकरण के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि, बुधवार व शुक्रवार को अन्य तरह के नियमित टीकाकरण हाेंगे। इस दौरान अगर कोरोना टीकाकरण में छुट्टी या अन्य कारणाें से टीकाकरण बाधित रहा तो अगले दिन टीकाकरण किया जाएगा।

वैक्सीनेशन करा चुके 26 हजार लोगों का डाटा विभाग की साइट पर अपलोड नहीं, सीएस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

वैक्सीन ले चुके जिले के करीब 26 हजार लोगों का डाटा स्वास्थ्य विभाग की साइट पर अपलोड नहीं हो सका है। इतनी बड़ी संख्या में डाटा अपलोड नहीं हाेने से जिले का रेशियो प्रदेश में कम है। सीएस डॉ. विनय शर्मा ने योगदान लेने के बाद रविवार को पहली बैठक की ताे यह मामला सामने अाया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को दो दिनों के अंदर लंबित डाटा को अपलोड करने का निर्देश दिया। कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि 2 दिनों में यदि डाटा अपलोड नहीं हुअा तो सबका वेतन बंद कर कार्रवाई के लिए सरकार को लिखेंगे। सीएस ने अधिकारियों को भी समय से काम पूरे कराने के लिए कहा। बाेले- इसके अलावा कोरोना टेस्टिंग का डाटा भी लंबित है। सीएस ने कहा कि एंटीजन किट घोटाला मामले में पुलिस का सहयोग किया जाएगा।

रविवार को 9124 लाेगाें काे लगी वैक्सीन

जिले में रविवार को 74 केंद्रों पर 9124 लोगों काे काेराेना वैक्सीन दी गई। जबकि, लक्ष्य 13250 को टीका लगाने का था। इस दिन हेल्थ वर्कर और फ्रंट वारियर्स भी किसी भी केंद्र पर टीका लेने नहीं पहुंचे। 18 साल से अधिक उम्र के 5843 लाेगाें ने पहला और 353 ने दूसरा डोज लिया। 45 से 59 साल आयु वर्ग वाले 1014 लोगों को पहला एवं 1002 लोगों को दूसरा डोज लगा। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 422 लाेगाें ने पहला और 490 ने दूसरा डोज लगवाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.