मुज़फ़्फ़रपुर: मेट्रो निर्माण को भेजे गए पत्र पर अमल शुरू

मुजफ्फरपुर : मेट्रो निर्माण के लिए भेजे गए पत्र पर अमल शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर मेट्रो रेल नव निर्माण संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए पत्र के आलोक में बिहार के मुख्य सचिव को पीएमओ कार्यालय के अवर सचिव एवं केंद्रीय लोक सूचना पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया है। इसके अलावा पीएम के सचिव ने रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड को भी आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। सूचना के अधिकार के तहत ये जानकारी प्राप्त हुई है। इससे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व मुजफ्फरपुर के नागरिकों में हर्ष है।

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोतीपुर आए थे। कार्यक्रम में संघर्ष समिति ने इसकी मांग की थी। मुजफ्फरपुर व आसपास के प्रमुख शहर, धार्मिक एवं पर्यटक स्थल इससे जुड़ जाएंगे। इसको लेकर संघर्ष समिति की बैठक संयोजक गजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रामराजी रोड माड़ीपुर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया गया। सहसंयोजक अविनाश तिरंगा उर्फ आक्सीजन बाबा ने कहा कि मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी तभी पूर्ण होगा जब यहां मेट्रो रेल का निर्माण होगा। मेट्रो लाइन पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में अधिवक्ता बालमुकुंद कुमार, ललन तिवारी, मंटू राणा, मनीष रंजन, श्याम कुमार आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.