मुज़फ़्फ़रपुर: रोड निर्माण में स्लैब तोड़ नाले में डाला, सीआई ने कहा- ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

मिठनपुरा इलाके के लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझने के मामले में क्लब रोड का निर्माण कर रही एजेंसी की मनमानी सामने आई है। मंगलवार को नगर निगम की ओर से जब नाले की सफाई कराई गई तो कई जगह से स्लैब के टुकड़े निकले। निगम का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण और नाला बनाने के दौरान निगम के नाले में सड़क व नाले का स्लैब तोड़कर मलबा डाल दिया गया।

जलजमाव से जूझ रहे लोगों ने कुछ दिन पहले ठेकेदार के खिलाफ क्लब रोड को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। निगम के सर्किल इंस्पेक्टर (सफाई) का कहना है, उन्हें अंदेशा था कि सड़क चौड़ीकरण व नाला बनाने के दौरान नाले में मलबा डाला गया है। उनके सामने भी मिट्टी नाले में डाली गई। रोकने के बावजूद ठेकेदार का स्टाफ नहीं माना।

 

जलजमाव की सबसे ज्यादा शिकायत मिठनपुरा से मिल रही है। मदनानी लेन के पास नाला बनाने के लिए नाले को बंद किया गया था। बगैर नाला बंद किए नाला नहीं बन सकता, लेकिन ठेकेदार को काम में तेजी लानी होगी। नहीं तो इलाके में जलजमाव बना रहेगा। इलाके की कई गलियाें में अब भी जलजमाव है। दूसरी ओर, पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार का कहना है, निर्माण एजेंसी मलबा नाले में नहीं डाले। जूनियर इंजीनियर से इसकी जानकारी लेंगे। अभी बारिश नहीं हो रही। ऐसे में एजेंसी को तेजी से नाला निर्माण का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.