जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के अटकलों पर कुशवाहा ने स्टैंड किया क्लियर

केंद्रीय कैबिनेट यानी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 6 बजे किया जाएगा. नए मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे. कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिए जा सकते हैं. वहीं, कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. बिहार से इस बार कई बार कई चेहरे शामिल हो सकते हैं. बिहार से बीजेपी के अलावा जेडीयू और एलजेपी के नेता शामिल होंगे.

मंत्रिमंडल  विस्तार पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल  विस्तार से संबंधित कोई भी सवाल के लिए रामचंद्र बाबू अधिकृत है. उनको ही अंतिम रूप से कुछ कहने और करने का अधिकार है.उपेन्द्र कुशवाहा ने 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, उसमे कोई जल्दीबाजी नहीं है. 2-3 घंटे के बाद सारी स्थिति साफ  हो जाएगी. और सभी सवाल का उतर मिल जाएगा.

जब पत्रकारों ने पूछा की क्या जेडीयू के अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष आप  बनेंगे, तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पोस्ट कोई भारत सरकार के मंत्री परिषद का पोस्ट है कि उसके साथ कोई निर्णय लिए जाना है. पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह हैं, अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कोई सीट खाली नहीं है.

आपको बता दें की 10 जुलाई से बिहार के पं.चंपारण से जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा यात्रा की शुरूआत करेंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी. पश्चिम चंपारण से जिलावार दौरा और प्रवास कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे. जिलों में जाकर कुशवाहा पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की मजबूती पर काम करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.