केंद्र में हो गया कैबिनेट विस्तार, पीएम पर जमकर बरसे पप्पू यादव; रंजीत रंजन ने कहा- नरेंद्र मोदी बर्खास्त हो

 केंद्र में कैबिनेट विस्तार हो गया. नरेंद्र मोदी की सरकार में 43 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है. इसमें बिहार से भी दो ​मंत्रियों को शामिल किया गया है. इस कैबिनेट विस्तार पर जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव जमकर बरसे हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है. पप्पू यादव की पत्नी व कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है. दोनों ने ट्वीट कर तंज कसा है.

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने केंद्र से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की छुट्टी किए जाने को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने आज बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना जनसंहार का बलि का बकरा सिर्फ हर्षवर्द्धन. सबसे पहले PM की जिम्मेदारी बनती है. नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो. दूसरी ओर कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने भी ट्वीट किया है.

कांग्रेस नेत्री रंजीत रंजन ने ट्वीट कर कहा है कि परफॉरमेंस के आधार पर गर इस्तीफा हो तो सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी को बर्खास्त किया जाना चाहिए. उनके ट्वीट पर काफी संख्या में यूजर्स रिट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि मची है मंहगाई की हाहाकार, मोदी जी ने झट कर दिया मंत्री परिषद का विस्तार??? मोदी रीत सदा चली आई, मांगोगे आम…मिलेगी इमलाई, हाय हाय मंहगाई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.