#PATNA : मंत्री राम सूरत कुमार द्वारा विशेष सर्वेक्षण कार्यो की समीक्षा, कहा-जमीन नक्शा की होम डिलीवरी योजना शीघ्र करें प्रारम्भ

PATNA : आज बुधवार 07 जुलाई को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री राम सूरत कुमार ने बिहार पटना के कार्यालय कक्ष में विशेष सर्वेक्षण कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह, निदेशक जय सिंह उपस्थित थे। उक्त बैठक में निम्नांकित विषयों के सबंध में पदाधिकारियों को विशेष निदेश दिया गया है. अधिकारियों को निदेशित करते हुए मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि बिहार के सभी अंचलो में जमीन का नक्शा दो-दो प्रति में उपलब्ध हो तथा अंचल अमीन जमीन से सम्बंधित कागजातों को जो झोला में लेकर चलते थे इन प्र’थाओं को दू’र करते हुए सभी अमीन सरकारी नक्शा लेकर ही जमीन की नापी करने स्थल पर जायेगें। पूर्व में भी यह निदेश दिया गया था अतएव इसका अनुपालन  सख्ती से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सर्वे कैम्प कार्यालय के कार्यो का फीड बैक लेकर निदेशालय मुख्यालय को उपलब्ध करायें एवं एक सबसे अच्छे कैम्प एवं एक सबसे औसत कैम्प का बारीकी से निरीक्षण किया जाये. इसके साथ ही उन्होंने ऑन-लाईन के माध्यम से जमीन नक्शा की होम डिलीवरी की योजना को शीघ्र प्रारंभ किये जाने पर भी बल दिया।
                         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.