जनसंख्या कानून से नही जागरूकता से नियंत्रित होगी: जाप प्रवक्ता अभिजीत सिंह

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति गरमा गयी है. जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने से पहले भाजपा अपने उन मंत्री, विधायको और सांसदों का इस्तीफा ले जिनके पास दो से अधिक बच्चे है. जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि चुनाव आया तो जनसंख्या कानून याद आया. भाजपा सिर्फ और सिर्फ देश मे जाति -धर्म के नफरत को फैला कर बटवारे की राजनीति कर रही है.

जाप नेता अभिजीत  सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने केवल शहरों का नाम बदला है तथा राम लल्ला के नाम पर जमीन का घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने से पहले जिनके एक बच्चें है उनको सरकारी नौकरी देने की गारंटी दे. साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमे वो बोल रहे है कि जनसंख्या शिक्षा से नियंत्रित होगी. उन्होंने कहा कि 16 वर्षो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब शिक्षा की याद आयी है. जब बिहार की सभी शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दी गयी. जनसँख्या नियंत्रण कानून से नही जागरुकता से होगी.

आगे उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से हरियाणा की तरह पूरे देश मे पुरुष और महिला के अनुपात में भारी भिन्नता आयेगी. चीन ने जनसंख्या कानून लागू किया था, लेकिन उसका परिणाम क्या हुआ वो सबके सामने है. सरकार चलाने में हुए फेल और अब वोट के लिए करने लगे खेल. बिहार में सरकार अगर ऐसी कानून लाती है तो जन अधिकार पार्टी उसका कड़ा विरोध करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.