बुधवार को न्यू पुलिस लाइन मुज़फ़्फ़रपुर में समाहर्त्ता सह जिला दण्डाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर के आदेश पर मद्यनिषेध अधीक्षक के द्वारा गठित विनष्टीकरण टीम के द्वारा विभिन्न कांडो में जब्त विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

जिला मद्यनिषेद अधीक्षक द्वारा उत्पाद थाना मुज़फ़्फ़रपुर एवं मुज़फ़्फ़रपुर के कई थाना द्वारा विभिन्न कांडो में जप्त एवं अधिहरित विदेशी शराब, स्परिट एवं खाली बोतल विनष्ट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कुल 11414.0 लीटर शराब तथा 22075 खाली बोतल विनष्ट किया गया।