सीएम नीतीश के जनता दरबार को लेकर तेजप्रताप यादव ने साधा निशाना, कही ये बात

बिहार के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री व राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा है कि बिहार में सरकार अपने दिन गिन रही है. किसी भी दिन यह सरकार गिर सकती ह. नीतीश जी के कई विधायक हमारे यहां से अगरबत्‍ती खरीद कर ले गए हैं. तेजप्रताप ने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को इस सरकार ने पकौड़े तलने पर मजबूर कर दिया है.

LR ब्रांड अगरबत्‍ती निर्माण शुरू कर सुर्खियों में आए तेजप्रताप ने कहा कि उन्‍होंने वृंदावन समेत कई जगहों पर फूलों की अगरबत्‍ती बनाने की जानकारी ली.इसके बाद यहां अगरबत्‍ती निर्माण शुरू कराया। इसमें कई तरह की जड़ी-बूटी मिली हुई है. इसमें कई लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है. यह अगरबत्‍ती नीतीश जी के कई विधायक भी खरीदकर ले गए हैं. हालांकि उन्‍होंने किसी का नाम बताने से इंकार किया.

आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, ” नीतीश कुमार पूरे तरीके से डेड हो चुके हैं. इसलिए पांच सालों बाद जनता की उन्हें याद आ रही है. इससे पहले वो कहां थे. पहले वो ये बताएं. कोरोना काल में वो अपने घर में दुबके हुए थे. इतने साल के बाद जब गिरावट होने लगी, तो वे जनता के बीच जाने लगे.” 

आरजेडी के महंगाई के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, ” देश और राज्य में महंगाई चरम पर है. हर एक सामान का दाम बढ़ चुका है. जनता महंगाई की मार झेल रही. इस सरकार ने युवाओं को नौकरी नहीं दी. जिनके पास नौकरी थी, उसको भी छीनने का काम किया गया. रिक्त पदों को भरने का काम नहीं किया गया. शिक्षित युवाओं को पकौड़े तलने पर मजबूर किया गया.” जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं, तभी ये (बीजेपी) इस तरह का काम करते हैं. पहले बंगाल में ऐसा हुआ और अब यूपी में हो रहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.