सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में मचा हड़’कंप / अधीक्षक कार्यालय के डाक रजिस्टर में दो-दो दस्तखत, छे’ड़छाड़ की आशंका, CS ने लिपिक को किया तलब

सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर के अधीक्षक कार्यालय के डाक रजिस्टर में दो दस्तखत का मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया है। इससे छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने लिपिक और चिकित्सक से जवाब तलब किया है।

बताया गया कि सदर अस्पताल में स्थायी अधीक्षक की तैनाती नहीं होने से सिविल सर्जन ही अधीक्षक के प्रभार में हैं। अधीक्षक के रूप में सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को सरकार के आदेश से उनके मूल स्थान पर भेजा गया। इस बीच चारों डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने के बाद एक डॉक्टर ने अधीक्षक की हैसियत से सिविल सर्जन के नाम प्रतिनियुक्त को नहीं तोड़ने को लेकर एक पत्र लिखा। शुक्रवार को प्रधान लिपिक गुणानंद चौधरी सिविल सर्जन के पास इस पत्र को लेकर पहुंचे। पत्र को देखकर वे चौंक गए। इसे पढ़ने के बाद उन्होंने संचिका में लिखा कि सरकार की ओर से नोटिफाइड अधीक्षक मैं हूं। ऐसे में दूसरा कोई भी व्यक्ति मेरी जानकारी के बगैर अधीक्षक बनकर पत्र कैसे जारी कर सकता है।

अधीक्षक कार्यालय से जो लिपिक इस पत्र पर पत्रांक- दिनांक जारी किया है, उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूछा कि एक ही रजिस्टर पर दो हस्ताक्षर वाले अधीक्षक का मेमो नंबर कैसे जारी कर दिया। उन्होंने प्रधान लिपिक को कहा कि अपने मन से कोई भी लिपिक या अधिकारी काम करेंगे तो उनके खिलाफ डीएम से लेकर सरकार तक रिपोर्ट की जाएगी।

बता दें कि चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति रद्द किए जाने के बाद सिविल सर्जन पर दबाव बढ़ गया है। प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं करने को लेकर कई मंत्री-विधायकों के फोन आ रहा हैं। उन्होंने उपाधीक्षक एनके चौधरी को बुलाया और पूछा कि क्या इन चारों डॉक्टरों की अस्पताल में आवश्यकता है। अगर है तो उनके काम का मुल्यांकन कर बताएं, कितने मरीज, किस चिकित्सक ने एक माह में भर्ती किया। उनके काम का ब्योरा दें। अगर लगेगा कि इन लोगो के बिना अस्पताल नहीं चलेगा, बंद हो जाएगा तो उसके बाद वह उस पर अधिकारियों से विमर्श करेंगे। सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद महकमे में हड़कम्प मच गया है। डाक रजिस्टर से छेड़छाड़ के मामले की भी जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.