तेजप्रताप से विवाद पर पहली बार आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने खुलकर कहा-वो मुझे चाचा कहता है, पर…

सबकुछ सही रहा तो आरजेडी में जल्द ही बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. इसके लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली तलब किया. लालू के बुलावे पर जगदानंद सिंह ने रविवार को लालू यादव से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी में संभावित बड़े परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई. दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर एक नये नाम पर विचार किया गया.

सूत्रों की माने तो लालू यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी को पार्टी सुप्रीमो बनाना चाहते हैं, और खुद संरक्षक की भूमिका में रहना चाहते हैं. अपनी मंशा से लालू यादव ने जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाकर अवगत कराया. वो चाहते हैं कि जगदानंद सिंह के रहते ही तेजस्वी को पार्टी की कमान सौपी जाए. पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए फिर फूल टाइम अध्यक्ष की कुर्सी उन्हें सौप दी जाए.

इधर दिल्ली में जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप को लेकर अपनी राय व्यक्त किया. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि तेजप्रताप से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. वो एक अनुशासित शख्स हैं. जो व्यक्ति मुझे चाचा कहकर बुलाता है उससे कैसी नाराजगी हो सकती है.

बता दें कि हाल ही में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजप्रताप ने स्टेज से ही जगदानंद सिंह की ओर इशारा करते हुए था कि हमारे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद चाचा मुझे देखकर हाथ भी नहीं उठाते हैं. ना जाने इनको मुझसे क्या नाराजगी है. इसको लेकर कई तरह की बातें होने लगी है. इसके पहले भी तेजप्रताप पार्टी कार्यालय पहुंचकर जगदानंद सिंह पर कई तरह के आरोप लगा चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.