पटना: बिहार के मधेपुरा जिले में 2020 के विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के दौरान हुए बड़े घोटाले (Scam) का पर्दाफाश हुआ है. 10 से 15 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की बात सामने आई है. इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) ने कहा है कि बिहार में कोई भी काम बिना भ्रष्टाचार के नहीं हो रहा है.
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा, “बिहार में अफसरशाही चरम पर है. लोगों ने देखा भी है और सरकार के कई मंत्रियों ने भी इसको लेकर बयान दिया है. मधेपुरा में क्या हुआ है वह हमें नहीं पता है, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि बिहार में बिना भ्रष्टाचार के आजकल कोई काम नहीं हो रहा है. बिहार में जो भी काम हो रहे हैं उसमें भ्रष्टाचार चरम पर है.”
बता दें कि मधेपुरा में चुनाव कराने के नाम पर जो बिल लगाए गए वो पूरी तरह फर्जी थे. बिल की जांच करने पर पाया गया कि 2 रुपये की मोमबत्ती 29 रुपये में खरीदी गई. 50 रुपये की झाड़ू के लिए 98 रुपये का भुगतान किया गया. डीएम ने पूरे बिल की जांच करवाई तो 10 से 15 करोड़ का फर्जी बिल बनाकर मोटी रकम के घोटाले की बात सामने आई.