खूंटा ठोक कर 5 साल चलेगी नीतीश सरकार, रोहतास में बोले उपेन्द्र कुशवाहा-जेडीयू को नंबर-1 का पार्टी बनने से कोई नहीं रोक सकता

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के दूसरे चरण का पहला पड़ाव रोहतास जिले में हैं. जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नासरीगंज प्रखण्ड में कई जेडीयू नेताओं के यहां जाकर मुलाकात की.  नगर पंचायत नासरीगंज में मुख्य पार्षद सुलेखा कुंवर, रामाडीह में मुखिया चन्दन सिंह, मौना में अजहरुल हक उर्फ चुनने खाँ के यहां पहुँच लोगों से कुशवाहा ने मुलाकात की.

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया. कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरने का काम किया. साथ ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग कहते है की सरकार ज्यादा दिन नही चलेगी. लेकिन मै आपको बता दूं की सरकार पांच साल तक खुटा ठोंक कर चलेगी.

उन्होंने कहा कि NDA की सरकार पूरी मजबूती से है, और जनता दल यूनाइटेड को नंबर 1 की पार्टी बनने से दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती. अगर कोई अगर हमारा सीधा बिरोधी है तो जिस रूप में राजनीतिक दल के साथ हम है और जनता दल यूनाइटेड है, वहीं से अगर साजिश कर चुनाव में अपने गठबंधन को हराने का काम करे वो गलत है. वैसे लोग को JDU मुहतोड़ जवाब देने का काम करेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.