MUZAFFARPUR : आज शुक्रवार 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर एक बैठक बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इ-विजया, मुजफ्फ़रपुर परिसर में संध्या 5 बजे एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ बैंक वर्कर्स के अखिल भारतीय महामंत्री उपेन्द्र कुमार ने की। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि क्भारतीय मजदूर संघ की स्थापना आज ही गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 1955 में मजदूरों के सर्वमान्य नेता दत्तोपंत सेंगड़ी द्वारा नागपुर में किया गया।
भारतीय मजदूर संघ आज एक राष्ट्रवादी मजदूर संगठन है, जिसकी संख्या लगभग 2 करोड़ है। यह विश्व की नम्बर एक संगठन है एवं मजदूरों की अंतर्राष्ट्रीय संगठन ILO का नेतृत्व करती है। आज मजदूरों की आवाज राष्ट्र हित की आर्थिक चिंता एवं मजदूरों के हितों में कई कार्य किए गए हैं। पिछले वर्ष जब मजदूर पैदल चलकर भारत के बड़े शहरों से (दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूर) अपने घर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड एवं उड़ीसा जा रहे थे तो भारतीय मजदूर संघ के लोगों ने जगह-जगह पर उनके मदद में खाना-पानी-कपड़ा एवं आवागमन के साधन उपलब्ध कराये।

आज की बैठक में विशिष्ट अतिथि राणा रघुवंश विभूति, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मुजफ्फ़रपुर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा संस्था के हितों का ध्यान रखती है। संस्था हित में कार्य करने से ही राष्ट्रहित की पूर्ति होती है। आज हमेशा प्रबंधान- कर्मचारी गठजोड़ की आवश्यकता है जो इस संगठन के लोग इसकी पूर्ति करते हैं। हम भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर संगठन एवं उनके सदस्यों को अभिनन्दन करते हैं और अपनी शुभकामना देते हैं। मुख्य अतिथि राज कुमार ने भी अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में ऐसे मजदूर संगठन की आवश्यकता रही है। भारतीय मजदूर संघ के सदस्य इसे पूरी तन्मयता से इस कार्य को कर रहे हैं। हमारी पूरी शुभकामना इनके साथ है।
आज की बैठक में और कई सदस्यों ने अपनी बात कही। बैठक का संचालन अभिषेक कुमार ठाकुर ने किया। उक्त बैठक में कई संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे। स्टेट बैंक ऑफि़सर्स एसोसिएशन के अजय कुमार, बेफी बिहार के शशि कुमार एवं आई.बी.ए. के चंदन कुमार, एस.एन. सिंह, समीर कुमार, आई.एन.बी.ओ.सी. के दिवाकर कुमार एवं सी.बी.ई. के अरूण पाण्डेय, पुष्पेन्द्र कुमार, UFBU के संयोजक उत्तम कुमार, ध्रुव राज, दीप नारायण विश्वकर्मा, अभिलाषा कुमारी, करूणा कुमारी, सुरभि कुमारी, अवधेश प्रसाद सिंह, बैधानाथ भारती, विजय कुमार, सुनिील कुमार, जयंत कुमार, अजय कुमार एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Like this:
Like Loading...