जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, दरभंगा के डीएमसीएच में चल रहा है इलाज

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई है. तीन दिनों से उन्हें बुखार है. इसके बाद उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की. देर रात आनन-फानन में उन्हें अल्ट्रासाउंड कराया गया. जांच में स्टोन डिडेक्ट हुआ है. अन्य बीमारियों की भी जांच चल रही है.

दरअसल, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को लगभग ढाई माह पहले 11 मई को पटना से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी 32 साल पुराने एक मामले में की गई थी. उन्हें पटना से मधेपुरा जेल ले जाया गया था. लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं रहने की वजह से दो दिन बाद ही उन्हें दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती कराया गया.

बताया जाता है कि रात में पप्पू यादव की तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया. जांच में स्टोन का पता चला है. डॉक्टरों के अनुसार, यह स्टोन किडनी के बगल में है. इसकी वजह से संक्रमण भी बढ़ गया है. डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading