आरसीपी सिंह पर आया सवाल, तो बच कर निकल गए नीतीश कुमार, कहा- सबकुछ यहीं पर पूछ लीजिएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जबसे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शामिल हुए हैं. तब से वे पार्टी संगठन के साथ ही मीडिया में भी सुर्खियों में बने हुए हैं. चाहे नीतीश कुमार मीडिया के सामने आएं अथवा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सामने आएं अथवा खुद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पीसी में आएं, जेडीयू में रिश्ते को लेकर सवाल आने लगते हैं. कोई नेता जवाब देते हैं तो कोई बचके निकल जाते हैं. आज शनिवार को ऐसे ही सवाल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जूझना पड़ा.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एंबुलेंस और सीएनजी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के अलावा विभाग के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे. मीडिया के काफी लोग इस उद्घाटन समारोह में थे. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से भी मुखातिब हुए. लगभग 9 मिनट के लंबे संबोधन में उन्होंने पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दिए. कोरोना संकट से लेकर बालू उत्खनन, आक्सीजन पर बीजेपी के बयान, जाति आधारित जनगणना आदि सवालों के इत्मीनान से जवाब दिए. 

पत्रकार भी खुश थे कि आज उनके सभी सवालों के मुख्यमंत्री काफी शांति तरीके से जवाब दे रहे हैं. लेकिन अंत में पत्रकारों से भी नहीं रहा गया और वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को लेकर सवाल कर दिया. पत्रकारों ने जैसे ही आरसीपी सिंह का नाम लिया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किनारे से निकल लिये. उन्होंने हंसते हुए अपने संक्षिप्त उत्तर में सिर्फ इतना ही कहा- ‘चलिए न ये सब वहां न पता चलेगा. यहीं सब पूछ लीजिएगा.’ इसके बाद वे चले गए. मुख्यमंत्री के इस जवाब पर मीडिया के लोग भी हंसे बिना नहीं रह सके.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.