शनिवार को आईसीएसई तथा आईएससी बोर्ड नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। जिसमे जिले के नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल के 30 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंको के साथ सफ़लता हासिल की है। जबकि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए है।
मुज़फ़्फ़रपुर जिले में आईसीएसई तथा आईएससी बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने वाले एकमात्र विद्यालय में शत फीसदी सफलता से हर्ष का माहौल है। दशम व द्वादश के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास को बधाई दिया है। इसके साथ ही छात्रों उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

वर्ग द्वादश के विज्ञान संकाय में जिन छात्र-छात्राओ ने बाजी मारी है। उनमें प्रथम पर आकांक्षा, दूसरे पर आदर्श और तीसरे पर सृजन चौहान है। जबकि वाणिज्य संकाय में आयुष सोनी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और शशांक राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।