शहरी क्षेत्र में 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण के लिए शनिवार से महाभियान शुरू हाे गया। अभियान को सफल बनाने के लिए 49 वार्डो को 4 भागों में बांटकर टीकाकरण किया जा रहा है। 4 शहरी पीएचसी में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ने माॅनिटरिंग की।
सीएस डॉ विनय शर्मा, केयर इंडिया के समन्वयक सौरभ तिवारी, डीपीएम बीपी वर्मा व अन्य अधिकारी अघोरिया बाजार, कन्हौली, ब्रह्मपुरा, बालूघाट समेत अन्य केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। शहरी क्षेत्र के 77 समेत पूरे जिले के 82 केंद्राें पर शनिवार काे कुल 15435 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया।

डीआईओ डॉ. अजय पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सदर अस्पताल में 730, बालूघाट 1677, ब्रह्मपुरा पीएचसी 1840, अघोरिया बाजार 3004, कन्हौली 3290, शहरी क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर 3874 व एसकेएमसीएच में 780 को टीका लगाया गया। कटरा में टीका वाली नाव पर 100, मीनापुर 30, मोतीपुर 10 व पारू में 70 लोगों को टीका लगा। उधर, जिले काे टीका का 40 हजार डोज और मिला है।