दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाने में घुसा कमला नदी का पानी, बाबा मंदिर पर मंडराया खतरा

बाढ़ के जलस्तर में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि से लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। वहीं, कमला बलान पश्चिमी तटबंध के पुर्वी भाग में बसे चार पंचायत इटहर, उसरी, उजुआ सिमरटोका, तिलकेश्वर में बाढ़ की जलस्तर में कुछ कमी हुई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इधर तटबंध के पश्चिम भाग के शेष छह पंचायत में कुशेश्वरस्थान उतरी, कुशेश्वरस्थान दक्षिणी, भिणडुआ, केवटगामा, सुघराईन तथा महिशौत पंचायतो में जलस्तर में वृद्धि होने से लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। जलस्तर में हो रही वृद्धि से लोग नाव की खरीदारी अधिक करने लगे हैं। इधर, जलस्तर की वृद्धि होने से कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में भी बाढ़ के पानी ने कब्जा जमा लिया है। जहां पुलिस प्रशासन को काम करने में काफी असुविधा हो रही है तो थाने में रखे कागजात संबंधित संचिका थाने से कार्यालय से निकालकर ऊंचे स्थान पर रखने में जुट गए हैं। पानी बढ़ता रहा तो बाबा मंदिर परिसर में भी कमला नदी अपना कब्जा जमा लेगी।

पानी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल

कमला-बलान पश्चिमी तटबंध के पूर्वी भाग में बसे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है, तो वहीं, तटबंध के पश्चिमी भाग में बसे पंचायत के अत्यधिक बाढ़ के पानी से टापू में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि लोगों को अपनी रोजमर्रा के समान खरीदने के लिए नाव से बाजार जाना पड़ता है उसमें भी घंटो इंतजार करना पड़ता है कभी कभी मोटर बोट वाली नाव नहीं मिलने से लोग बाजार नहीं भी जा पाते हं। घर में भी पानी घुस जाने से लोग अपने जीवन में भगवान भरोसे काट रहे हैं। प्रशासन ने दो वक्त की भोजन के अलावा 2 मीटर प्लास्टिक देकर अपना पल्ला झाड़ लिए हैं।

कमला बलान नदी के बीच टापू बना चतरा व रहीटोल

गौड़ाबौराम | कमला बलान नदी में जलस्तर में वृद्धि से चतरा, रहीटोल दोनों गांव टापू बना है। टापू की वजह से एक मात्र नाव ही सहारा बना है। नेपाल के तराही में हो रही बारिश से कमला बलान पश्चिमी नदी दिन प्रतिदिन पानी में वृद्धि के कारण उक्त नदी के पेट मे बसे प्रखंड के गोरामान सिंह पंचायत के अखतबाड़ा बांध से पूर्व नदी के पूर्वी भाग में रहीटोल और चतरा उक्त दोनों गांव में 12-13 वार्ड, जो कमला नदी बाढ़ के पानी कारण एक मात्र नाव का सहारा लोगों का है। उक्त दोनों गांव की आबादी 5 हजार के लगभग है।

​​​​​​​जिसमे रहीटोल गांव में 2 हजार और चतरा गांव में 3 हजार के पास है। कमला नदी के होकर ही दोनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय और रोज मर्रा के समान हेतू एक मात्र नाव से निकलने का सहारा है। साथ ही दिनचर्या भी नाव मात्र एक सहारा बन गया है। दूसरी ओर पशुओं के चारा का बहुत बड़ी समस्या है। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों गांव साल में मात्र-3 माह ही बिना नाव का परिचालन होता है। इधर, सीओ आर के सिंह ने बताया कि शनिवार को जलस्तर मे कमी आई है, अबतक-5नाव व नाविक को दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.