
MUZAFFARPUR : गुरुवार दिनांक 30.07.2021 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित किया, जिसमे विद्यालय के बच्चों ने सफलता प्राप्त की. बच्चों ने 12वीं के परिणाम से ख़ुशी जाहिर किया और सीबीएसई को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया की बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित करने के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया बोर्ड द्वारा एक उल्लेखनीय कदम था. विद्यालय के प्राचार्य कुमोद पुर्णेन्दु ने सभी बच्चों को बधाई दी. निदेशक श्री राजीव रंजन ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की है. साकेत कुमार 86.4%, कंगन कुमारी 82.6%, जय अनन्या 81%, यास्मीन अफरोज 76.4% प्राप्त हुए.





















