#MUZAFFARPUR : 12 वीं में सेंट जोसेफ विद्यालय का परि’णाम शत-प्रतिशत, 14 बच्चों को 90% से अधिक अंक

MUZAFFARPUR : कक्षा 12वी का परीक्षा परिणाम आते ही संत जोसेफ सि० से० स्कूल,मुजफ्फरपुर के प्रांगण में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। बच्चे एवं शिक्षकगण  एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हुए अपने ख़ुशी का इजहार करने लगे। बच्चो ने अपने इस अच्छे परिणाम का श्रेय विद्यालय की वयस्था एवं शिक्षकों के सहयोग को दिया, साथ ही शिक्षकों ने बच्चों के लगन व मेहनत तथा उनके माता-पिता के सहयोग को रेखांकित किया।

निदेशक श्री प्रमोद कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षकगण यथा श्री अशोक कुमार सिंह, श्री अनिल किशोर, श्री विकास कुमार सिंह इत्यादि बच्चो की उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ निदेशक महोदय ने यह भी उद्घोषणा की कि भविष्य में भी इन बच्चों को किसी सहयोग की आवश्यकता हुई तो विद्यालय उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा.

परीक्षाफल की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा. चौदह बच्चे का कुल प्राप्तांक नब्बे (90%) से अधिक रहा. विद्यालय के ऋषिराज सावर्ण 96.4 % के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया. इसके अलावे निखिल, अदिति, अनुष्का, देव कुमार, शिवम्, अदिति, प्रेरणा कुमारी आदि का प्राप्तांक भी काफी अच्छा रहा. विषयवार उच्चतम प्राप्तांक : गणित-99, भौतिकी -98, जीवविज्ञान-98, चित्रांकन-97, रसायन विज्ञान-96, बीएसटी-94, अर्थशास्त्र-82 और वाणिज्य-86. विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों कि उज्जवल भविष्य की कामना करता है.

 

                         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.