स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर में 500 केंद्रों पर एक साथ एक लाख 50 हजार लाभार्थियों को कोविड टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बताया गया की बिहार में 31 अगस्त को 25 लाख लोगों को एक साथ वैक्सिनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर मुज़फ़्फ़रपुर भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयारी में जुट गई है।
क्या बोले सिविल सर्जन
सीएस डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार ने 6 माह में 6 करोड़ लोगों को वैक्सिनेट करने का आदेश जारी किया है। इसको देखते हुए जिले में एक साथ डेढ़ लाख लोगो को वैक्सिनेट किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं। जिले के सभी पंचायतों में कम से कम 2 केंद्रों पर लोगो को कोरोना का टीका दिया जाएगा। महाअभियान में कोई बहाली नही की जा रही ,सभी को दैनिक भुगतान पर रखा जाएगा। इसके साथ ही कहा कि केंद्र पर लोगो को लाने वाली आशा को भी 200 रुपया दिया जाएगा।



लोगों को लाने वाली आशा को भी 200
सिविल सर्जन के मुताबिक दैनिक मजदूरी पर डाटा ऑपरेटर को रखकर वैक्सीनेशन कराया जायेगा। इसमे एएनएम व आशा के पति एव उनके बच्चों शामिल होंगे। लेकिन, जो शामिल होंगे उन्हें टेक्नोलॉजी की जानकारी होनी चाहिए। ताकि, उन्हें प्रशिक्षण देकर कोरोना टीका महाअभियान में लगया जाएगा। ताकि, सभी लोगो का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। फिर, लाभार्थियों को टीका का सर्टिफिकेट मिल सके। बताया गया कि इसके लिए उन्हें 451 रुपया का भुगतान किया जाएगा।
