बगहा : हरनाटांड पीएचसी में जांच की सुविधा नहीं

बगहा। बगहा दो प्रखंड के थरुहट की राजधानी कहे जाने वाले हरनाटांड़ में चिकित्सकीय व्यवस्था की हकीकत जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां पर गरीब व असहायों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिए गए हैं, लेकिन जांच की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

यहां तक कि हरनाटांड पीएचसी में कौन-कौन सी जांच मुफ्त में करायी जा सकती है, इसकी सूची भी नहीं लगाई गई है। इस कारण मरीज जांच के लिए या तो निजी जांच घरों में या फिर अनुमंडलीय अस्पताल तक दौड़ लगाने को मजबूर होते हैं।

गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे अवैध निजी जांच केंद्रों में क्षेत्र के लोग अपनी जेब ढीली कर जांच कराने को विवश होते हैं। ऐसे केंद्रों पर सही जांच रिपोर्ट की कल्पना भी नहीं कि जा सकती। ऐसे रोगियों की परेशानियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारी अनजान बनकर बैठे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading