
SHEOHAR : साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी अरशद अजीज ने उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक में बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सहित कई महत्वपूर्ण योजना, खद्दान योजना, इंदिरा आवास योजना, सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना जल नल योजना, गली गली पक्की योजना का समीक्षा कर रहे हैं।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद नवील अंसारी, सौम्या सहित संबंधित पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मसलेउद्दीन के निर्देश पर जिले में बिहार शिक्षा परियोजना विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। स्थानीय किसान भवन में जिला स्तरीय विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में खेलकूद एवं शैक्षणिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिस कार्यक्रम का उद्धघाटन नोडल पदाधिकारी नरेंद्र कुमार एपीओ एवं पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी के द्वारा शुभ आरंभ की गई।

विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के द्वारा नृत्य, म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड़ 50 मीटर, 100 मीटर, चित्रांकन, संगीत डांस, लेखन, सेकरेस दौड, बालक- बालिका के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रमोद कुमार मध्य विद्यालय कस्तूरिया, निरंजन कुमार हथसार, रहमतुल्ला मध्य विद्यालय माधोपुर छाता, चंदन कुमार मध्य विद्यालय कुअमा सहित तकरीबन 5 दर्जन दिव्यांग छात्र छात्राओं ने विश्व विकलांगता दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए। निर्णायक समिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नियुक्त चंद्र भूषण कुमार, नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह थे।

जबकि नोडल पदाधिकारी नरेंद्र कुमार एपीओ थे तथा कार्यक्रम का संचालन भी नरेंद्र कुमार ने किया। वही आलोक कुमार कनीय अभियंता रामबालक शाही कनीय अभियंता छात्र-छात्राओं के पंजीयन कार्यक्रम में लगे हुए थे।दिव्यांग लड़कियों के द्वारा जो कान से विकलांग थी उन्होंने एक राष्ट्रीय गीत पर बहुत ही अच्छा डांस कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।