SHEOHAR : अटकोनी में संतोषी मां पूजा का विधिवत उद्घाटन करेंगे डीएम व एसपी

SHEOHAR : संतोषी मां पूजा आयोजन समिति का आज तरियानी प्रखंड अंतर्गत अटकोनी गांधी चौक पर डीएम अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार एवं पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी के द्वारा पूजा एवं मेला का उद्धघाटन किया जाएगा। हर साल की भांति इस वर्ष भी संतोषी मां पूजा आयोजन समिति अटकोनी के द्वारा आयोजन किया गया है जिसमें मां दुर्गा सहित मां संतोषी का मूर्ति भी बनाया गया है।

इस बार व्यापक तरीके से मेला का आयोजन किया गया है जिसमें मौत का कुआं, विभिन्न प्रकार के झूला, तथा मनोरंजन के कई प्रकार के साधन मेले में मेला प्रबंधक द्वारा आयोजन किया गया है।संतोषी मां पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया है कि पूरी व्यवस्था हो चुकी है आज शाम जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस पूजा एवं मेला का उद्धघाटन किया जाएगा।

गौरतलब हो कि मां संतोषी पूजा आयोजन समिति अटकोनी के द्वारा कई वर्षों से मां संतोषी की पूजा एवं मेला का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें तकरीबन आसपास के 25 गांव के लोग हजारों की संख्या में मेला पहुंचते हैं। हिरम्मा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा बताया गया है कि मेले की में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की व्यवस्था कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.