छपरा : वन विभाग की टीम ने मंदिर से पकड़ा सांप

अमूमन जब सांप की चर्चा होती है तो शरीर मे सिहरन होने लगती है। लेकिन, कुछ लोगो का काम ही सांपों को पकड़ना और उन्हें सुरक्षित माहौल में छोड़ना होता है।

छपरा में भी रविवार को एक मंदिर में रखी लकड़ी की आलमारी में पांच फीट लम्बे वयस्क कोबरा सांप को देखते ही श्रद्धालु और पुजारी के होश उड़ गए।

सांप की फुफकार से सबके होश उड़ गये। इससे पूरे मंदिर परिसर में दहशत कायम हो गया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद वन विभाग की स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने थोड़ी ही देर में सांप को पकड़ कर डब्बे में बंद कर लिया। पकड़ा गया सांप किंग कोबरा बताया जा रहा है। अब वन विभाग की टीम सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.