मधुबनी : दवा लेने गई नाबालिग लड़की से दुकानदार ने किया दुष्क’र्म

मधुबनी में दवा लेने गई लड़की के साथ दुकानदार ने ही दुष्क’र्म किया। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की की उम्र 12 साल बतायी जा रही है।

परिजनों के अनुसार, नाबालिग लड़की गांव के पास ही दवा दुकानदार के पास दवा लेने गई थी। इसी दौरान दवा दुकानदार ने ही घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के परिजन के अनुसार लड़की बहुत दिनो बीमार चल रही थी। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। ये बात उस दवा दुकानदार को पता थी।

पीड़िता के परिजनों के खुलासे के बाद मामला प्रकाश में आया है । दुष्क’र्म से आसपास के क्षेत्र में गहमा-गहमी का माहौल है। उसके परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

पीड़िता के पिता और भाई दोनों रोजी-रोटी के लिए भोपाल में लेबर का काम करते हैं। वही लौकहा थाने के एसआई संतोष कुमार मंडल ने आरोपित दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपित लौकहा थाना क्षेत्र का ही रामबाबू प्रसाद है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.