बेगूसराय : जीडीपी में महिलाओं की भागीदारी पीएम मोदी का सपना : गिरिराज

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की जीडीपी में महिलाओं की भागीदारी पीएम मोदी का सपना है। इसके लिए केंद्र की सरकार लगातार काम भी कर रही है, ताकि महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आये।

श्री सिंह ने कहा कि अभी 18% जीडीपी है, जिस दिन इसमें महिलाओं की हिस्सेदारी हो जाएगी, उस दिन जीडीपी में बड़ी उछाल आएगी। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बेगूसराय भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक हॉल में आयोजित इस महिला कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दीप जलाकर किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की महिलाओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। मोदी सरकार सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ही नहीं बल्कि बेटियों के जन्म से लेकर अंतिम समय तक सशक्तिकरण का काम कर रही है। सरकार स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने के साथ-साथ उज्जवला योजना से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading