मुजफ्फरपुर : सात से हड़ताल पर जाएंगे नगर निकायों के कर्मचारी

सात सितम्बर से बिहार के सभी नगर निकायों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ हड़ताल पर रहेगा।

नगर निकायों में 10 सालो से काम कर रहे दैनिक मजदूरों की सेवा नियमित करने, समान काम का समान वेतन, न्यूनतम वेतन 18000 करने, नगर निकाय के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने की मांग की।

संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार के अरियल रवैये के कारण मजदूरों की स्थिति बद से बदतर है। लेकिन इस बार लड़ाई आर पार की होगी। सरकार को हर हाल में हमारी मांगें माननी होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading