मुज़फ़्फ़रपुर फ़ुटबॉल एकेडमी ने प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब को 0 के मुक़ाबले 5 गोल से हराया

मुज़फ़्फ़रपुर इनर व्हील क्लब जागृति के सौजन्य से आज मुज़फ़्फ़रपुर के एल०एस० ग्राउंड में मुज़फ़्फ़रपुर फ़ुटबॉल एकेडमी और प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था।

इस मैच में मुज़फ़्फ़रपुर फ़ुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ियों ने 5 गोल दागे। प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कोई भी गोल नहीं दागा जा सका। हालाकिै प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुये कई बार गोल दागने का प्रयास भी किया मगर नाकामयाब रहे।

मुज़फ़्फ़रपुर फ़ुटबॉल एकेडमी की ओर से 12 नंबर की जर्सी पहने निशांत ने सबसे ज़्यादा दो गोल दागे वहीं रोहीत, किशन एवं पप्पू ने एक एक गोल दागे।सुरज, करण, अभिलेख पटेल, अंकिंत, आलोक, बबलू, रोहन, कुणाल, हर्ष, रितिक और सौरभ ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

खेल की शुरुआत में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर पूरा दवाब बनाये रखा था। विपक्षी टीम की ओर से पहला गोल खाने के बाद प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की टीम दवाब में आ गयी। प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के दिव्यांशु, सैफ़, हर्ष, सुभम, सत्यजीत, साहिल, राजीव, आयुष, प्रित, यश, रवि, छोटू, आदित्य प्रकाश, हिमांशु एवं सत्यपाल ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।

खेल की शुरुआत होने से पूर्व इनर व्हील क्लब जागृति मुज़फ़्फ़रपुर की प्रेसिडेंट भावना स्वाति और सचिव स्मृति बाला ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हॉथ मिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। मैच में मुज़फ़्फ़रपुर फ़ुटबॉल एकेडमी के कोच सुरेश महतो, सहायक कोच विक्की सहीत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.